दारौंदा में दो बाइक सवार बदमाशों ने कट्टा का भय दिखा दवा दुकानदार से लूटे 7.95 लाख

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दारौंदा थाना के मड़सरा स्थित मध्य विद्यालय के पास मांझी -बरौली मुख्य पथ पर बुधवार को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार का भय दिखा दवा दुकानदार से 7.95 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि चनचौरा निवासी इमाम हसन उर्फ धनु चनचौरा बाजार में अंसारी दवा दुकान व क्लीनिक चलाते हैं। वे अपनी बाइक से महाराजगंज से रुपये लेकर अपनी दुकान पर आ रहे थे तभी मांझी-बरौली मुख्य पथ पर मड़सरा मध्य विद्यालय के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया तथा कट्टा का भय दिखा उनकी बाइक की बाइक के हैंडल पर टांगे बैग में रखे 7.95 लाख रुपये लूटकर चलते बने।

बदमाशों के जाने के बाद इमाम हसन शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण एकत्रित हाेते तब तक बदमाश काफी दूर तक फरार हो चुके थे। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई। पीड़ित इमाम हसन अंसारी उर्फ धनु ने बताया कि वे महाराजगंज मिडिलेंस फाइनेंस कंपनी से 7.95 लाख रुपये लेकर चनचौरा जा रहे थे तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद थाना के अनि अमित कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में अनि ने बताया कि थाना क्षेत्र के डिब्बी एवं सारण जिले के चनचौरा बाजार में लगे सीसी कैमरा फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बदमाशों ने इसी रास्ते से सीमावर्ती जिला सारण में प्रवेश किए होंगे। सभी बदमाश सारण जिले के ही होंगे। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026