Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शौच करने जा रही विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की अल सुबह घर से शौच के लिए निकली एक विवाहिता के साथ आधा दर्जन मनचलों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता द्वारा हो-हल्ला करने पर मनचलों ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद सभी मनचले फरार हो गए। पीड़िता को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने बताया कि रविवार को अल सुबह उसकी पत्नी शौच के लिए घर से बाहर गई थी तभी पूर्व से घात लगाकर बैठे गांव के ही उमेश यति, सुरेश यति, बृजमान यति, मुन्ना यति ने उसे घेर कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान हो-हल्ला करने पर जब वे कामयाब नहीं हुए तो उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी तथा गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से चिकित्सक द्वारा त्वरित उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।  समाचार लिखे जाने तक पीड़िता का बयान पुलिस द्वारा नहीं लिया गया था। पीड़िता के पति ने बताया कि वे पहले अपनी घायल पत्नी को स्थानीय थाना ले गए जहां थाने में पुलिस पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पहले इसका इलाज कराएं। इसलिए मैंने इलाज के लिए अस्पताल लाया।  इस घटना के बाद पीड़िता के पूरा परिवार भयभीत है

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024