Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हरी झंडी दिखाकर बीईओ ने परिभ्रमण दल को किया रवाना

परवेज़ अख्तर/सीवान:- मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना अंतर्गत सदर प्रखंड के बीईओ मो मोहिउद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर एसकेजी मध्य विद्यालय के चालीस छात्र -छात्राओं के जत्था को पटना के लिए रवाना किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि पटना में महात्मा गांधी सेतु, संजय गांधी जैविक उद्यान, गोलघर, शहीद स्मारक, पटना संग्रहालय, खुदाबख्श लाइब्रेरी आदि प्राचीन विरासतों, स्मारकों व अन्य ऐतिहासिक धरोहरों को प्रत्यक्ष रूप से देखने व उनके बारे में जानकारी हासिल करने के अवसर बच्चों को उपलब्ध होंगे। वहीं अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय के सीआरसीसी संतोष कुमार ने बताया कि गंगा और सोन नदी के संगम पर बसा पटना शहर ऐतिहासिक साक्ष्य को समेटे हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कई बच्चें पहली बार ऐतिहासिक परिभ्रमण पर अपने अनुभवों की छटा बिखेरने निकले हैं। जो सभी उत्साह से लबरेज दिखें।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024