परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के अरुआ मकड़ी टोला निवासी एक युवक को अरुआं साध बाबा स्थान के पास कुछ लोगों द्वारा चाकू से वार कर घायल कर उसके पास रखे 10 हजार रुपये लूट का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक विवेक तिवारी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि वह बुधवार को हाजीपुर से घर लौट रहा था। भगवानपुर से बस से उतरकर पैदल अपने घर अरुआ मकड़ी टोला जा रहा था, तभी रास्ते में साध बाबा स्थान के पास कुछ लोग उन पर चाकू से हमला कर दिए और जेब से दस हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में उन्होंने गांव के अरुण तिवारी, आलोक तिवारी एवं ललन तिवारी को आरोपित किया है। गौरतलब हो कि इससे पहले अरुण तिवारी ने विवेक तिवारी पर पचास हजार रुपए लूट लेने का प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…