Gopalganj News in Hindi

पति पत्नी एवं पुत्र को मारपीट कर घायल करने के मामले में 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया गांव में पति,पत्नी और पुत्र को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।वहीं घायल महिला हरीचंद्र शाह की पत्नी सोनिया देवी ने सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में पुलिस अधिकारी के समक्ष दिए बयान में बताया है कि मैं और मेरे पति हरिश्चंद्र शाह अपने पुराने मकान का ईट उठाकर रख रहे थे। उसी दौरान मेरे पट्टीदार हरेंद्र साह सहित 7 लोग हाथ में लाठी डंडा लिए आए और इट उठाने से मना करने लगे। जब मैंने कहा कि यह इट मेरा है तो उक्त लोग गाली गलौज करते हुए मुझे एवं मेरे पति को मारने लगे। शोरगुल सुनकर बचाने आए मेरे बेटे राहुल गुप्ता को भी मारपीट कर घायल कर दिए। वहीं शोरगुल सुनकर गांववालों ने झगड़े को शांत कराया एवं हम घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज लाएं। वहीं पुलिस ने घायल महिला सोनिया देवी के दिए बयान के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026