Siwan News

अज्ञात मासूका समेत सहयोगियों पर हत्या की प्राथमिकी

कॉल डिटेल्स निकाल पहुंचेगी पुलिस हत्यारों तक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव निवासी नासिर आलम की हत्या कांड में मृतक की भाभी साजिया खातून के आवेदन पर अज्ञात मासूका व उसके अज्ञात सहयोगियों को आरोपित किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हत्याकांड का पटाक्षेप करने में जुट गई है। मृतक की भाभी ने अपने आवेदन में यह उल्लेख किया है कि एक अज्ञात युवती का फोन घटना की रात्रि में आया और अपने आप से मिलने की बात बताई और कही कि नासिर घर पहुंचा है तो मैं बोली कि नहीं तो फोन आने के बाद हम सब बेचैन हो गए। तब तक सुबह होते ही इसी थाना क्षेत्र को मौजा खगनी गांव के बगीचा से नासिर का खून से लथपथ शव बरामद होने की सूचना मिली। बहरहाल चाहे जो हो पुलिस ने मृतक की भाभी के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात युवती एवं उसके सहयोगियों पर प्राथमिकी दर्ज कर गहराई पूर्वक अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। वहीं पुलिस मृतक की भाभी का कॉल डिटेल्स का सहारा अज्ञात युवती एवं उसके सहयोगियों के गिरेबान तक पहुंचने के लिए सहारा ले रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस हत्यारों के तह तक पहुंच चुकी है हालांकि इस विषय पर पुलिस कुछ भी कहने से कतरा रही है। पुलिस का कहना है कि अगर इस घटना कांड में हम कुछ भी बताएंगे तो अनुसंधान प्रभावित होगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026