परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के जामो हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को इलाज़ के अभाव में एक वृद्ध व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के धनटोलिया गांव के इब्राहिम मियां (50वर्ष) अपने साइकल से अकेले इलाज़ के लिए जामो आ रहे थे। जामो पहुंचते ही उनकी स्थिति और बिगड़ गई और उनको बेचैनी महसूस होने लगी। जहां उसने एक मेडिकल स्टोर में दवा लेने गए, लेकिन दुकानदार ने उन्हें पहले डॉक्टर से दिखाने के लिए बोला। फिर उसने पास के सरकारी हॉस्पिटल में चले गए। जहां उनकी इलाज़ की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते हॉस्पिटल परिसर में ही एक पेड़ के पास आराम करने के लिए लेट गए। जहां उनकी स्थिति और बिगड़ने और इलाज़ के अभाव में उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही जामो थानाध्यक्ष मो. नौशाद आलम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजन को दी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…