Gopalganj News in Hindi

आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/फुलवरिया(गोपालगंज) :- जिले के फुलवरिया स्थानीय थाना क्षेत्र के कमलाकांत कररिया गांव में आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए । स्थानीय लोगों के मदद से घायलों को इलाज हेतु मरछिया देवी रेफरल अस्पताल फुलवरिया में लाया । जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया । एक पक्ष से उसी गांव के रामजी सिंह का पुत्र योगेंद्र सिंह ने अपने ही पड़ोसी विजेंद्र सिंह सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है । जिसमें आरोप लगाया है अपने पूरे परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे कि उक्त लोग आए और बेवजह गाली-गलौच करने लगे । जिसका विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया गया । वही दूसरे पक्ष से उसी गांव के रामदेव सिंह का पुत्र जितेंद्र सिंह ने अपने ही पड़ोसी सीमा देवी सहित आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है । जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी और मेरी भवह घर की सफाई कर रही थी । उसी समय उक्त लोग आए और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध किया तो सभी लोगो ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया । पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026