…..और अब दुनिया में नहीं रहे शेख मोहल्ला निवासी फुलेना बाबू, शोक की लहर

  • मृदुभाषी के नाम से सिवान शहर में चर्चित थे फुलेना बाबू
  • लंबे समय से हार्ट रोग का चल रहा था इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: मरने वाले मरते हैं लेकिन फना होते नहीं वो हकीकत में कभी हमसे जुदा होते नहीं ! सिवान शहर में मृदुभाषी के नाम से एक अलग पहचान बनाने वाले शेख मोहल्ला निवासी अब्दुल रशीद साहब उर्फ फुलेना बाबू(83 वर्ष) का निधन हार्टअटैक से हो गया है।जैसे ही उनके निधन की सूचना शनिवार की अल सुबह शहरवासियों को लगी तो शोक की लहर दौड़ पड़ी।उनके दरवाजे पर शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों का जमावड़ा लग गया। बतादें कि फुलेना बाबू लंबे समय से हार्ट रोग से ग्रसित थे।

जिनका इलाज पटना व दिल्ली के कई चर्चित अस्पताल में चल रहा था। वे अपने पीछे एक हरा भरा परिवार छोड़ गए।उधर वैश्विक महामारी के मद्देनजर शासन व प्रशासन के गाइडलाइन के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए परिजनों के साथ मोहल्ला वासियों ने शहर स्तिथ कब्रिस्तान में बाद नमाज जोहर ,सुपुर्द ए खाक कर दिया।उधर उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए कई सामाजिक, तथा कई गणमान्य लोगों ने परम पिता परमेश्वर से कामना की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026