छपरा: अशोक राय उपेंद्र राय से बीती रात खराटी मोर पर जम कर हुई मारपीट में तीनो भाई बुरी तरह घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामला को शांत कराया एवं घायल को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया दो लोगो की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि ट्रैक्टर से भूषा लाद कर लाया जा रहा था। इसी दरमियान खराटी मोड़ के समीप एक ब्रेकर पर ट्रैक्टर से थोड़ा भूसा बगल में खड़े लोगों के ऊपर गिर गया। जिसको लेकर कहासुनी शुरू हो गई और मौके पर उपस्थित लोगों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी।
इसके बाद ड्राइवर अपने घर जाकर अपने दोनों भाइयों को दोबारा बुलाकर लाया और उन लोगों से पूछताछ होने लगा इसी दरमियान वहां उपस्थित लोगों ने लाठी-डंडे से इन तीनों भाइयों पर हमला कर दिया तीनों भाइयों की बुरी तरह पिटाई कर दी जिसके बाद गंभीर हालत में तीनों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इस घटना का आरोप मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लगा है जिसको लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस इस मामले को लेकर काफी सक्रिय है। मौके पर रात्री में ही डीएसपी इंद्रजीत बैठा, पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह और जिले से पहुची भारी पुलिस बल ने मामले को अपने कब्जे में ले लिया और अपने स्तर से इस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…