परवेज अख्तर/सिवान: आंदर प्रखंड के सदलपुर गांव स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार की शाम मुखिया अमरनाथ राम की देखरेख में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अर्कपुर पंचायत के सदलपुर, दसपाई, महम्मदपुर, धूमनगर समेत कई गांवों के 110 मरीजों के नेत्र जांच कर उन्हें दवाएं तथा परामर्श दिए गए।
शिविर में डा. एके राय ने मरीजों की नेत्र जांच की तथा दवा एवं उचित परामर्श दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को अपनी आंखों के प्रति सचेत करते हुए समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। इस मौके पर वार्ड सदस्य प्रमिला देवी, राजनाथ यादव, राजकिशोर राजभर समेत कई लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…