परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव बाजार में गुरुवार की शाम पुलिस मित्र संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सिकंदर पासवान के निर्देश पर बिहार पुलिस मित्र विद्यापति भगत की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सड़क दुर्घटना में पुलिस मित्र रामसगुन चौधरी के निधन पर दो मिनट मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाने की मांग सरकार से की गई। विद्यापति भगत ने कहा कि पुलिस मित्र रामसगुन चौधरी समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना में तैनात थे। उनकी मौत 18 जनवरी को विद्यापति नगर में ही सड़क दुर्घटना में हो गई। शोक प्रकट करने वालों में संजीत भगत, नीरज सिंह, राधेश्याम दुबे, सुजीत कुमार, प्रभु पटेल समेत दर्जनों बिहार पुलिस मित्र शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…