आंदर: नामांकन के तीसरे दिन 332 लोगों ने किया नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को नामांकन के तीसरे दिन उमीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसको संभालने के लिए वहां तैनात कर्मियों के पसीने छूट गए। मिली जानकारी के अनुसार तीसरे दिन 332 उमीदवारों ने नामांकन किया। जिनमें मुखिया 27, सरपंच 21, बीडीसी 35, वार्ड सदस्य के लिए 172 व पंच पद के 77 लोगो ने नामांकन दाखिल किया।

वहीं सोमवार को भारी भीड़ के बीच देर शाम नामांकन दाखिल की प्रक्रिया चलती रही। जहां वार्ड सदस्य व पंच काउंटर पर उम्मीदवार जमे रहे। जिन्हें संभालने के लिए अधिकारी व चुनाव कर्मी लगे थे। इस संबंध में बीडीओ सुलेखा कुमारी का कहना है कि अधिक भीड़ के चलते सोमवार को विलंब हुआ। इसके लिए कर्मियों को बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर बीडीओ सुलेखा कुमारी, बीसीओ अशोक चौधरी, कमाल अहमद, शकील फारूकी, बीईओ वीरेंद्र प्रसाद केसरी, बीएओ महेंद्र प्रसाद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026