पचरुखी: नामांकन के तीसरे दिन उमड़ी प्रत्याशियों व समर्थकों की भीड़

  • मुखिया पद के लिए 53 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
  • नामांकन के लिए बनाए गए हैं आठ काउंटर

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी में पांचवें चरण के मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को प्रखंड परिसर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने ड्राप गेट बनाकर लोगों को बाहर ही रोक दिया था। वहीं प्रत्याशी के साथ उसके प्रस्तावक को ही अंदर जाने की इजाजत थी। इधर नॉमिनेशन के लिए आठ काउंटर बनाये जाने के बावजूद सोमवार को लोगों की भीड़ बेकाबू रही। फलस्वरूप वार्ड सदस्य से संबंधित नॉमिनेशन काउंटर पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। बीडीओ रविरंजन ने बताया कि तीसरे दिन मुखिया पद के लिए 53, सरपंच के लिए 34 व बीडीसी पद के लिए 49 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जिसमें मुखिया पद के लिए पिपरा पंचायत से मंजू देवी, शम्भू यादव, भोला सिंह, हरिलाल प्रसाद व सुकठ सिंह मख्नुपुर पंचायत से श्यामा देवी, अमरेन्द्र कुमार साह, अरविंद कुमार, उपेन्द्र कुमार सिंह, रिंकु देवी व प्रकाश पाण्डेय, महुआरी पंचायत से आभा देवी, मुन्नी देवी व मीना देवी, तरवारा पंचायत से विदान्ति देवी व बिन्दी देवी, गोपालपुर पंचायत से सुनीता देवी, राजेश्वर सिंह व जैद अबरार, हरदिया पंचायत से सुगांति देवी, पूजा कुमारी, असगरी खातून व नयनवती देवी, जसौली पंचायत से अमर कुमार राम, भटवलिया पंचायत से ज्ञानती देवी व गीता श्रीवास्तव, पपौर पंचायत से मिंटू तिवारी, सुगांति देवी व सुमेर तिवारी, शम्भोपुर पंचायत से राम सुजम्मा, वीरबहादुर सिंह व कन्हैया बिंद, सरौती पंचायत से कमलदेव यादव, विश्वनाथ यादव, आनन्द माली व गिरिजा देवी, पचरुखी पंचायत से बच्ची देवी, संजु देवी, कुसुम देवी व शीला देवी, सुपौली पंचायत से जयनरायन साह, त्रिभुवन महतो व अविनाश कुमार, सहलौर पंचायत से संजय सिंह, भटवलिया पंचायत से गिरिजा देवी, नेहा खान व रीना देवी उखई पंचायत से रिंकु कुशवाहा, हसवी निशा व जानकी देवी, भरतपुरा पंचायत से नेसार अहमद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि सरपंच पद के लिए पपौर पंचायत से सुनील तिवारी, हरदिया पंचायत से सियाजी देवी व गोपालपुर पंचायत से लालबाबू ने नॉमिनेशन पर्चा भरा। वहीं बीडीसी पद के लिए पपौर पंचायत से ओमप्रकाश मिश्रा, मख्नुपुर पंचायत से संतोष कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026