आंदर: महाराणा प्रताप की मनाई गई 484 वीं जयंती

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के महाराणा प्रताप महाविद्यालय अर्कपुर परिसर में प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को महाराणा प्रताप की 484 वीं जयंती मनाई गई। बारी बारी से शिक्षकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप को याद किया। साथ ही सभी के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया। ऐसे महापुरुषों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें देश की मजबूती के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग विदेशी वस्तुओं को छोड़कर स्वदेशी अपनाएं तथा राष्ट्र के स्वाभिमान के लिए जी जान से काम करें। इस मौके पर प्रो.राजेश्वरी सिंह,प्रधान लिपिक पप्पू कुमार,रुद्रप्रताप सिंह,विश्वनाथ यादव समेत दर्जनों छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026