✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खोदाइबारी श्मशान समीप सोमवार की देर शाम मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे एक युवक से बाइक सवार चार बदमाशों ने मोबाइल व पांच सौ रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया और गोपालपुर की ओर फरार हो गए। मामले में पीड़ित हसनपुरवा निवासी प्रमोद प्रसाद ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि सोमवार की शाम खोदाईबारी गांव में एक शादी समारोह में न्योता करने जा रहा था। इसी बीच खोदाइबारी श्मशान के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने रोक कर मेरा मोबाइल और पाकेट में रखे पांच सौ रुपये छीन लिया और फरार हो गए। जब मैंने अपने मोबाइल पर काल किया तो बदमाशों ने जान मारने एवं मुकदमा नहीं करने की धमकी दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…