परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के सात पंचायत के 13 वार्ड में दो वार्ड सदस्य एवं 12 पंच पद पर उपचुनाव कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसको लेकर वार्डवार मतदाता सूची का विखंडन कार्य पूरा कर लिया गया है। सोमवार को शिक्षक आदित्य कुमार व कार्यपालक सहायक सुजीत कुमार द्वारा मतदाता सूची का मिलान किया गया। बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि सात पंचायत के 13 वार्ड में दो वार्ड एवं 12 पंच पद पर उपचुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर 8 हजार 106 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि अर्कपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में 475 व 13 में 752, असांव के वार्ड संख्या सात में 815 व 11 में 359, मदेशिलपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में 767, जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या दो में 428, वार्ड संख्या पांच में 381, वार्ड संख्या सात में 854 एवं वार्ड संख्या 14 में 740, भवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात में 622, सहसराव पंचायत के वार्ड संख्या तीन में 369 व वार्ड संख्या 12 में 598 एवं मानपुर पतेजी पंचायत के वार्ड संख्या सा में 443 में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। फिलहाल चुनाव की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…