महाराजगंज: जिला बनाने को की मांग को ले महाराजगंज बाजार बंद

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज को जिला बनाने की मांग के लिए जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को बाजार बंद कराया। सुबह सात बजे से 11 बजे तक बाजार की सभी दुकाने बंद रही। वहीं युवकों ने राजेंद्र चौक पर टायर चलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राजेंद्र चौक पर एक नुक्कड़ सभा आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह ने कहा कि महाराजगंज को जिला बनाने में प्रशासन द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। महाराजगंज को जिला का दर्जा की मांग हम सभी काफी दिनों करते आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वार सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।

संघर्ष समिति के सदस्य मार्कंडेय सिंह ने कहा कि अब हम सभी सदस्यों ने संकल्प लिया है कि जब तक महाराजगंज को जिला का दर्जा नहीं मिलेगा चुप बैठने वाले नहीं हैं। सड़क से लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखेंगे। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों का शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर अपनी मांगों को रखेगा। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने पैदल मार्च कर शहर की दुकानों को बंद कराया। इस दौरान दुकान बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को ले जगह-जगह पुलिस बल मौजूद थी। इस मौके पर हरीश यादव, विजय सिंह राठौर, रवि जायसवाल, मदन ठाकुर, रोहित कश्यप आदि उपस्थित थे

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024