आंदर: दोहरे हत्याकांड के बाद सच जानने के लिए पुलिस कर रही जांच

  • दोनों मृतक के परिजनों ने दर्ज कराई हत्या की एफआईआर
  • हत्या के बाद छाया है मातमी सन्नाटा, लोग घरों में हैं दुबके

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मीरपुर कुशहरा गांव में गुरुवार की दोपहर हुए दोहरे हत्याकांड के बाद लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। वही पुलिस किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए काफी संख्या में तैनात कर दी गई है। वहीं गांव में लगातार पुलिस गश्त चला रही है। ग्रामीणों का कहना था कि दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजहों की पुलिस गंभीरता से जांच कर मामले का सच सबके सामने लाकर रखे। वहीं देर रात तक पुलिस हत्या के आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी करती रही।

पुलिस का कहना है कि परिजनों से लगातार पूछताछ जारी है। घटना की वजहों की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों मृतकों में पूर्व से कोई विवाद नहीं था। लेकिन एक महीने में दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास आ गई। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है कि ओमप्रकाश द्वारा सत्यदेव साह के परिजनों को कहीं धमकी तो नहीं दी जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024