गुठनी: बेलौरी पहुंच जाप संयोजक पप्पू यादव ने सुनी पीड़ितों की दलील

  • गांव में शराब से हुई मौत के बाद पीड़ितों से मिले
  • राज्य सरकार पर लगाया असफल होने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: बेलौरी में शुक्रवार की दोपहर जाप अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि उनके पति जब घर आये तो नशे की हालत में थे और सभी ने देसी शराब पी रखी थी। उन्होंने अपनी बात जाप प्रमुख के समक्ष रखी और घटना की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की। जाप प्रमुख का कहना था कि राज्य सरकार शराब बंदी कानून मामले में पूरी तरह असफल साबित हुई है। राज्य सरकार के शराब बंदी के बावजूद सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी। बावजूद इस पर आज तक कोई भी ठोस निर्णय और कार्रवाई नहीं हुई।

उनका कहना था कि राज्य सरकार इस मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों को दंडित करे और पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान करें। उन्होंने घटना में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मुआवजा, मामले की न्यायिक जांच, घटना की वैज्ञानिक तरीके से जांच, और दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। उन्होंने सभी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। मौके पर जिला परिषद सदस्य छोटेलाल यादव, अरविंद यादव थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026