आंदर: उधार पैसे मांगने के विवाद में मारपीट कर घायल करने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के बेलवासा निवासी भीम यादव ने सोमवार को थाना में आवेदन देकर गांव के ही विवेक साह, विकेश साह, निकेश साह, श्यामनंदन तिवारी, रोहित यादव, चंदन साह एवं गड़ार निवासी पतरु उर्फ रंजीत यादव व अरुण यादव के विरुद्ध मारपीट कर घायल का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि विवेक साह के कहने पर मैं डीजे बजाया था। साटा के बकाया राशि 28 हजार रुपये मांगने पर विवाद हो गया।

मैं 17 सितंबर की रात्रि करीब नौ बजे टेघड़ा से विश्वकर्मा पूजा में डीजे बजाकर घर लौट रहा था। तभी मेरे गांव के विवेक साह, विकेश साह, निकेश साह, श्यामनंदन तिवारी, रोहित यादव, चंदन साह, गड़ार निवासी पतरु उर्फ रंजीत यादव व अरुण यादव एकजुट होकर हुसैनगंज मंदिर के समीप घेर लिया तथा ट्रैक्टर से नीचे उतार कर गाली गलौज और मारपीट कर घायल कर दिया। मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026