दारौंदा: बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में एएनएम एवं जीएनएम की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से नौ से 14 अक्टूबर तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा डेंगू को लेकर फागिंग कराने, साफ-सफाई, टीकाकरण अभियान आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही नियमित टीकाकरण व कोविड टीकाकरण के साथ- साथ ओपीडी का कार्य संचालित करने का निर्देश दिया गया।

वहीं लक्ष्य के अनुरूप मासिक रिपोर्ट में कम उपलब्धि करने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को चिह्नित करने को कहा गया। इसके अलावा गांव -गांव में जाकर स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। डाटा आपरेटर द्वारा सभी एएनएम को फैमिली प्लानिंग व ई-औषधि पर एडेंट करने के लिए पुनः प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाक मैनेजर यूनिसेफ अमित कुमार सिंह उपस्थिति में सभी एएनएम को गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से ध्यान देने, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर डाटा इंट्री लोड करने, प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को टेलीमेडिसिन, एनसीडी पोर्टल पर डाटा एंट्री व ग्रीन चैनल के विषय में जानकारी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, एनएनएम सोनामति देवी , अनीता देवी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024