आंदर: पशुपालकों को लंपी वायरस से बचाव के लिए किया जागरूक

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
लंपी वायरस से बचाव को लेकर मंगलवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डा.अहसानुल होदा के निर्देश पर आंदर प्रखंड के मदेशिलापुर पुरब टोला में पशुपालकों को जागरूक किया गया। इस रोग के लक्षण और बचाव से संबंधित जानकारी पंपलेट का वितरण किया गया। निदान शिविर का आयोजन प्रखंड के भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी डा. शिवसागर चौरसिया द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस रोग की रोकथाम और फैलाव को नियंत्रित करने हेतु पूरी तरह से मुस्तैद है। जिले में संचालित पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त स्टाफ है।

पशुपालकों को इस रोग के लक्षण और बचाव हेतु पंपलेट और अन्य गतिविधियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। पशुपालक पशु आवास या उसके आस पास साफ सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें इससे मच्छर, मक्खी आदि रोग के वाहकों पर नियंत्रण हो सकेगा। रोगी पशु को संतुलित आहार खिलाएं ताकि पशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो सके। मौके पर डीईओ पंकज कुमार, टीकाकर्मी मनुकुमार, विष्णु कुमार, धनेष कुमार, जिविका के क्षेत्रीय समंवयक दीलिप कुमार, प्रवीण कुमार, जीवीका दीदीयां व पशुपालक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026