सिवान शहर में चेहल्लुम व महावीरी अखाड़ा मेला को ले शहर में निकला फ्लैग मार्च

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
चेहल्लुम और महावीरी अखाड़ा जुलूस मेला को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। मेले से पूर्व मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व एसडीओ सुनील कुमार और एसडीपीओ फिरोज आलम ने किया। फ्लैग मार्च निकाल कर आम जनता के भय को दूर करने का प्रयास किया गया। फ्लैग मार्च जेपी चौक से शुरू होकर शास्त्री नगर, नया किला, पुरानी किला, स्टेशन रोड, शांत वृट, तेलहट्टा बाजार, मखदुम सराय, बबुनिया रोड़, अस्पताल रोड़, थाना रोड़ सहित अन्य महत्वपूर्ण मोहल्ले एवं सड़कों में किया गया।

इस दौरान पुलिस की सायरन व जवानों के कदम ताल को देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। एसडीओ ने बताया कि चेहल्लुम व महावीरी अखाड़ा मेला को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय एवं पुलिस के लाइन के जवान मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026