परवेज अख्तर/सिवान: आंदर मुख्यालय स्थित थाना परिसर में रविवार को नए थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में सभी लोगों से परिचय प्राप्त कर क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण करना एवं शराब तस्करों पर नकेल कसना प्राथमिकता है।
बैठक में उपस्थित लोगों से क्षेत्र को अपराध की संभावना एवं शराब बिक्री की कहीं सूचना मिले तो इसकी सूचना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने आमलोगों की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में जदयू नेता सुशील गुप्ता, विभूति शरण सिंह, कुंजबिहारी सिंह, टुनटुन सिंह,राजू साह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…