गोरेयाकोठी: पंचायत समिति सदस्य का अपहरण, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भिट्ठी बाजार से शनिवार को प्रखंड के दुधड़ा निवासी पंचायत समिति सदस्य अवधकिशोर महतो का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बीडीसी के पुत्र दुधड़ा निवासी विनोद कुमार ने भिट्ठी निवासी विवेक वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा, कर्णपुरा निवासी कृष्णा सिंह, हेतिमपुर निवासी प्रेमचंद कुमार पर दो वाहनों से आकर पिता के अपहरण करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विनोद कुमार ने बताया कि भिट्ठी बाजार पर ही उनकी दुकान है, जहां यह घटना हुई। इससे पहले नवंबर के अंतिम सप्ताह में उक्त तीनों आरोपितों ने गोरेयाकोठी के पंचायत समिति सदस्य के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में गए हरपुर के पंचायत समिति सदस्य तिलेश्वर राम को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट तथा फायरिंग की थी। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य की सकुशल बरामदगी व आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026