परवेज़ अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय किशोर संग उसी गांव के एक 22 वर्षीय युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अप्राकृतिक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। गुरुवार की सुबह स्वजन पीड़ित किशोर को लेकर उसकी मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। स्वजनों के अनुसार चिकित्सक द्वारा मामला चार दिन पूर्व का होने की बात कहकर मेडिकल जांच करने से इन्कार कर दिया गया। स्वजनों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में कोई मदद नहीं की।
घटना के दिन ही आवेदन दिया गया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले में किशोर के पिता ने बताया कि घर से कुछ ही दूरी पर पंचायत भवन है। वहां मेरा सात वर्षीय पुत्र खेल रहा था। इसी बीच गांव के 22 वर्षीय एक युवक मोबाइल दिखाने के बहाने से उसे बुला कर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घटना को अंजाम दिया। कुछ देर बाद बच्चा रोता हुआ घर आया और आप बीती सुनाई। जब हमलोगों पूछताछ के लिए आरोपित के घर गए तो उन लोगो ने पिटाई कर डाली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…