सिवान: जल्द ही जिले के सभी थानों में होगी हैंड हेल्ड डिवाइस मशीन, कटेगा ई-चालान

हस्तचालित चालान प्रक्रिया से मिलेगी निजात

परवेज अख्तर/सिवान: सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी तरीके से और सख्ती से लागू करने के लिए जिले के सभी थानों में हैंल्ड डिवाइस मशीन जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इसके माध्यम से थानाध्यक्ष ई-चालान काटा सकेंगे।यह मशीन मिलने के बाद जिले के सभी थानों में हस्तचालित चालान की प्रक्रिया पूरी तरह से बंद हो जाएगी और सिर्फ हैंड हेल्ड डिवाइस से ही वाहन जांच के दौरान पकड़े गए वाहनों का जुर्माना ई-चालान से काटा जाएगा। अभी जिले के सिर्फ परिवहन विभाग के अधिकारी डीटीओ, एमवीआई को ही हैंड हेल्ड डिवाइस मशीन दी गई है। बता दें कि डिवाइस में वाहन का नंबर डालने पर चालक व वाहन मालिक का पूरा ब्योरा आ जाता है। जुर्माना होते ही लोगों के मोबाइल पर मैसेज भी चला जाता है। इससे यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाया जा सकेगा। वहीं पुलिस की मनमानी से भी लोगों को निजात मिलेगी।

पीओएस मशीन में सारे फीचर उपलब्ध

बता दें कि पीओएस मशीन में सारे फीचर उपलब्ध हैं। अगर कोई तत्काल पेमेंट करता है तो उसका स्पाट पर ही चालान कट जाएगा,लेकिन पेमेंट नहीं करने के बावजूद उक्त वाहन मालिक का चालान कटेगा और व कार्ट में जमा हो जाएगा। अगर सात दिनों में भुगतान नहीं किया जाएगा तो उक्त वाहन चालक या वाहन मालिक को कोर्ट से अतिरिक्त जुर्माना भरना पड़ेगा।

फोटो खींचने की भी है व्यवस्था

बता दें कि इस हैंड हेल्ड डिवाइस मशीन में यातायात नियम का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो खींचने की भी व्यवस्था है। इस मशीन के उपयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी, साथ ही फर्जी चालान की शिकायतें भी खत्म हो जाएंगी।

कहते हैं एसपी

मशीन उपलब्ध होते ही जिले सभी थानों में ई-चालान काटेगा। इस मशीन के उपयोग से पारदर्शिता बढ़ेगी। अभी सभी थानों में मैनुअली चालान की प्रक्रिया है।

शैलेश कुमार सिन्हा एसपी, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026