आंदर: बीडीसी व पूर्व मुखिया पर अवैध तरीके से मिट्टी भरकर सड़क निर्माण कराने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार पंचायत के सोनकरा अव्वल गांव में पूर्व मुखिया कृष्णावती देवी द्वारा पीसीसी सड़क एवं वर्तमान बीडीसी नीतीश कुमार उर्फ राजा सिंह द्वारा अवैध तरीके से मिट्टी भरकर सड़क का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर सोनकरा अव्वल निवासी परमेश्वर दुबे ने उच्च न्यायालय पटना में बिहार सरकार व अन्य पदाधिकारियों पर परिवाद याचिका दायर कराते हुए आरोप लगाया है कि उनके रैयती भूमि पर पतार पंचायत की पूर्व मुखिया कृष्णावती देवी द्वारा पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।

वहीं बीडीसी सदस्य नीतीश कुमार सिंह उर्फ राजा द्वारा रात में जेसीबी के सहयोग से अवैध तरीके से मिट्टी भरकर मिट्टीकरण सड़क का निर्माण कराया गया है। इस संबंध में सीओ रामेश्वर राम ने बताया कि हल्का कर्मचारी, अमीन एवं राजस्व अधिकारी द्वारा उक्त भूमि की जांच कराई गई है। उक्त भूमि पर पीसीसी सड़क व मिट्टीकरण सड़क निर्माण के लिए अंचल से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। पूर्व मुखिया व वर्तमान बीडीसी द्वारा सड़क का निर्माण अवैध रूप से कराया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026