परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव के समीप सिवान -पैगंबरपुर मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह पेड़ से दबकर हुई किशोर की मौत मामले में मृतक के चाचा दिनेश कुमार के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। अपने बयान में मर्दनपुर निवासी दिनेश कुमार ने कहा है कि मेरे भाई रमेश कुमार का पुत्र राजन कुमार मंगलवार को साइकिल से सब्जी बेचने कुशवाहा मोड़ मर्दनपुर मंडी जा रहा था।
तभी मंडी से पहले सड़क किनारे अवैध तरीके से मर्दनपुर निवासी राजनारायण यादव, सुमन यादव, छोटेलाल यादव, अजय यादव पेड़ काट रहे थे। इस दौरान पेड़ मेरे भतीजा राजन कुमार के शरीर पर गिर गया जिससे दब जाने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…