परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के जयजोर स्थित राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में बीडीओ कुणाल कुमार एवं मुखिया राजू साह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर कचरा प्रबंधन गाड़ी कचरा (ठेला) को रवाना किया। मुखिया ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान हर घर को नीला व हरा डस्टबिन दिया गया। इसमें ग्रामीण सूखा व गिला कचरा एकत्रित करेंगे।
प्रतिदिन स्वच्छता मित्र प्रतिदिन सुबह सिटी बजाते हुए ठेला से डोर टू डोर घूमकर कचरा एकत्रित करेंगे। ग्रामीण स्वच्छता मित्र से मित्रवत व्यवहार रखेंगे। इससे क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा तथा यत्र-तत्र गंदगी नहीं फैलेगी। इस कारण हम कई असाध्य रोग से बचेंगे। इस मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक जितेश प्रकाश सिन्हा, अमर कुशवाहा, बलिराम सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…