बसंतपुर: बीडीओ ने की योजनाओं की जांच, पाई अनियमितता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के पंचायतों में 15 वीं वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि एवं ली गई योजना की जांच बीडीओ रज्जन लाल निगम ने मंगलवार को की। उन्होंने बताया कि सरेया श्रीकांत पंचायत में 88 लाख रुपये राशि प्राप्त हुई, जबकि व्यय 68 लाख किया गया तथा 20 लाख रुपये लेखापाल अशोक कुमार एवं मुखिया/ पंचायत सचिव की मिलीभगत से नियमों का पालन नहीं कर मनमाने ढंग से राशि का व्यय कर दिया गया। बताया जाता है कि योजना की राशि का भुगतान डोंगल (डीबीटी) के माध्यम से आपूर्तिकर्ता या वेंडर को किया जाता है जबकि एक डोंगल पंचायत सचिव एवं एक डोंगल मुखिया को सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है ताकि किसी भी राशि का भुगतान जांचोपरांत ही हो, परंतु लेखापाल पूर्व से ही सभी डोंगल अपने पास रखते हैं एवं स्वयं भुगतान करते हैं।

मामला प्रकाश में आने पर जांच उपरांत स्पष्टीकरण की मांग की गई है। पूर्व में भी लेखापाल द्वारा अनियमित भुगतान की शिकायत मिली थी जिस पर स्पष्टीकरण पूछा गया जो आज तक अप्राप्त है। सभी पंचायतों में जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया लगभग 40 से 55 लाख रुपया टाइड मद में संचित है। वही सरेयां श्रीकांत में मात्र 20 लाख शेष है जो घोर वित्तीय अनियमितता है। बीडीओ ने बताया कि कुमकुमपुर पंचायत में नल जल की तीन, सूर्यपुरा में छह, कन्हौली में एक, बैजू बरहोगा में तीन तथा राजापुर पंचायत में तीन योजना का कार्य बाकी है। टाइड मद से अविलंब कार्य कराने का तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव तथा मुखिया को एक माह में सभी कार्य पूरा कराने के लिए हिदायत दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024