आंदर: लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत बीडीओ ने की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीडीओ कुणाल कुमार की अध्यक्षता में लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत मुखिया,राजस्व कर्मचारी व पंचायत सचिवों की बैठक हुई। इस दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के तहत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बीडीओ ने बताया कि चयनित 10 पंचायतों में पतार पंचायत की मुखिया संध्या देवी द्वारा कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण कराकर उसमें कचरा को भी गिराया जाता है। वहीं जयजोर पंचायत में मुखिया राजू साह द्वारा कचरा प्रबंधन केंद्र बनकर तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी तक उद्घाटन नहीं किया गया है।

इसके अलावा अन्य आठ पंचात क्रमश: असांव, खेढ़ांय, भवराजपुर, अर्कपुर, सहसरांव, मानपुर पतेजी, बलिया, मदेशीलपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन केंद्र के लिए जमीन का एनओसी नहीं दिया गया है। बीडीओ ने मुखिया, राजस्व कर्मचारी एवं पंचायत सचिवों को आदेश दिया कि जल्द ही कचरा प्रबंधन केंद्र के लिए निर्माण के लिए एनओसी कार्यालय में जमा करें। बैठक में बीसी अंकित कुमार, मुखिया सतीश चंद्र गुप्ता, राजू साह, अमरनाथ राम, पंचायत सचिव मो. जावेद, जगन्नाथ यादव, अंगद कुमार, अमीन शशिभूषण भास्कर, राजस्व कर्मचारी प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026