परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गगन गांव से बुधवार की सुबह हरियाणा पुलिस ने साइबर क्राइम में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर हरियाणा लेकर चली गई है। गिरफ्तार लोगों में पसनौली गगन निवासी नसीर राजा व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि हरियाणा के किसी व्यक्ति से साइबर क्राइम के तहत रुपये की ठगी की गई है।
इसमें पसनौली गगन गांव के दो लोग शामिल हैं। हरियाणा पुलिस के सहयोग से स्थानीय थाना ने बुधवार की सुबह पसनौली गगन गांव पहुंचकर नसीर राजा एवं अन्य एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाई। हरियाणा पुलिस दोनों को अपने साथ हरियाणा लेकर चली गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…