आंदर: बीईओ ने विद्यालय के कनीय प्रभारियों को वरीय शिक्षकों को प्रभार देने का दिया निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में बुधवार को बीईओ वीरेंद्र प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में सभी विद्यालय के कनीय प्रभारियों के साथ बैठक हुई। बीइओ ने कहा कि जिला के वरीय अधिकारी के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई है। उन्होंने सभी कनीय प्रभारियों को वरीयता के आधार पर अपने विद्यालय के वरीय शिक्षक को स्वयं विद्यालय का प्रभार देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभार नहीं देनेवाले संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार बीईओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय तियाय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पडे़जी, मध्य विद्यालय भवराजपुर, मध्य विद्यालय मदेशिलापुर, मध्य विद्यालय भिटौली, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनकरा, अनुसूचित टोला असांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसूदहा, मध्य विद्यालय बहादुर पतेजी, मध्य विद्यालय एलासगढ़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलही पूरब, उत्क्रमित मध्य विद्यालय डेहुरा एवं मध्य विद्यालय बरवा समेत 13 विद्यालय के कनीय प्रभारी को वरीय शिक्षकों को शीघ्र ही प्रभार देने का निर्देश दिया गया है। बैठक में शिवनाथ सिंह, कौशल कुमार भगत, नीलम देवी, सुशील सिंह, पंचू गुप्ता, हरेराम गोंड़, रमेश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, सारिका सिंह, संजय श्रीवास्तव, धर्मवीर सिंह, दीपक कुमार, रौनक अली, श्यामा प्रसाद गुप्ता समेत आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026