सीवान: सीएम के आगमन को लेकर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
सबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के तहत आगमन को लेकर गुरुवार को पचरूखी प्रखंड के सुपौली पंचायत में जदयू प्रतिनिधिमंडल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दाैरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सुपौली पंचायत को बेहतर ढंग से सजाने, सभी चौक-चौराहों पर तोरण द्वार बनाने का निर्णय लिया गया।पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि समाधान यात्रा के तहत विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रैली में काफी संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा की गई। उन्होंने पार्टी की मजबूती को ले कार्यकर्ताओं को कई टिप्स भी दिए। मौके पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी,प्रदेश सचिव इंद्रदेव सिंह पटेल,पूर्व प्रमुख बाबुद्दीन आजाद, प्रवक्ता सुनील कुमार सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026