आंदर: यूनिक साइंस क्लासेज के बच्चों ने लहराया परचम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय के सारथी नगर स्थित यूनिक साइंस क्लासेज सह यूनिक इंग्लिश हाई स्कूल में शनिवार को संरक्षक मुन्ना यादव ने मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संरक्षक ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक में 151 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिए थे इसमें 137 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी एवं 11 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से तथा तीन छात्र-छात्राओं ने तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें राजनंदनी कुमारी 448, इश्तियाक अहमद 440, काजल कुमारी 435, सुल्तान अली 425, पीयूष यादव 419, दुर्गेश कुमार 414 अंक लाकर अपने माता-पिता एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है।

इस मौके पर रामप्रवेश कुमार, अखिलेश कुमार, आलोक कुमार, रामनिवास कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बच्चों को बधाई दी है। वहीं फिरोजपुर गांव निवासी कमाल अहमद का पुत्र मो. अजीम वारसी ने 433 अंक लाकर अपने माता-पिता व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

वहीं हाई स्कूल सह लाइफ लाइन एकेडमी गहिलापुर में के छात्र मो. जाहिद अंसारी 433, अजय राजभर 403, अलाउद्दीन अंसारी 397, लक्ष्मी कुमारी 331, लक्की कुमार सिंह 404, तुषार सिंह 317, सृष्टि सिंह 323, आलोक कुमार सिंह 383 अंक लाकर अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026