भगवानपुर हाट: आर्म्स एक्ट का फरार आरोपित, गिरफ्तार जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाने की टीम ने शुक्रवार की रात महमूदपुर गांव में छापेमारी कर आर्म्स एक्ट मामले का आरोपित महम्मदपुर निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस संंबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपित महम्मदपुर गांव निवासी प्रिंस कुमार को उसके घर से शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रिंस कुमाार 16 फरवरी को एनएच 227 ए पर कौड़ियां निलही टोला के समीप अपने अन्य दो सहयोगियों के साथ किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

सूचना के आधार पर एसआइ रवि कुमार छापेमारी कर तीन में दो बदमाशों को एक देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में कौड़िया निवासी बजरंगी कुमार तथा बगाही निवासी मिलन कुमार शामिल थे जबकि इस मामले में महम्मदपुर निवासी प्रिंस कुमार भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार प्रिंस कुमार पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026