Categories: Siwan News

आंदर: एएनसी जांच कराने को गर्भवती महिलाओं की उमड़ी भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रविप्रकाश की देखरेख में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। जांच कराने के लिए विभिन्न गांवों से काफी संख्या में गर्भवती महिलाओं की भीड़ देखी गई।

डा. पंकज कुमार चौरसिया, डा. अली इमाम, डा. प्रेमलता रानी ने सभी गर्भवती महिलाओं की बारी-बारी से स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की बीपी, स्वास्थ्य, हेमोग्लोविन, एचआइवी की जांच की गई। समाचार प्रेषण जांच जारी था। इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अलाउद्दीन अंसारी, सतीश कुमार, संतोष कुमार, प्रीतम कुमार, मधुरेंद्र कुमार समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026