भगवानपुर हाट: मलमलिया से अतिक्रमण हटाने को ले प्रशासन से तीसरी पर तिथि बढ़ाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड का सर्वाधिक व्यस्त चौक मलमलिया स्थित एनएच 331 पर से अतिक्रमण हटाने के लिए तीसरी पर तिथि निर्धारित की गई है। अब यहां 14 जून को अतिक्रमण हटाया जाएगा। ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा जिलाधिकारी को पत्र लिख अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। पत्र में लिखा गया है कि मलमलिया में अतिक्रमण से रेलवे ओवरब्रिज पर गार्डर लांचिंग का कार्य बाधित हो रहा है। वरीय पदाधिकारी के आदेश पर अंचलाधिकारी रणधीर कुमार ने अतिक्रमण हटाने के लिए 86 दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया था।

उसनें कहा गया था कि 24 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सात जून को सात जून को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाएगा जाएगा। सात जून को मलमलिया में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम को ले प्रशासन सात जून को अतिक्रमण नहीं हटाने का आदेश देते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए नौ जून तिथि निर्धारित की। अब सीओ ने वरीय पदाधिकारी के आदेश पर तीसरी बार तिथि मुकर्रर करते हुए 14 जून का समय निर्धारित किया है। ज्ञात हो कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटता रेलवे द्वारा मलमलिया में एनएच 331 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर एक स्पेन अर्थात पिलर संख्या आठ एवं नौ के बीच गार्डर लांचिंग का काम बाधित रहेगा। इस कार्य को करने के लिए क्रेन जैसे बड़ी-बड़ी मशीन को कार्यस्थल तक लाना पड़ता है। —

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026