परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के पतार स्थित दुदही तालाब से एक अधेड़ व्यक्ति का शव शनिवार को बरामद किया गया। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पतार गोला निवासी रसूल मियां के रूप में हुई है।बताया जाता है कि शनिवार की सुबह ग्रामीण किसी काम से दुदही तालाब की ओर गए थे। तभी तालाब में एक व्यक्ति का शव पानी में उपलाता हुआ दिखाई दिया। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान कर इसकी सूचना उसके स्वजन एवं थाना को दी।
शव मिलने की सूचना पर मृतक के स्वजन पहुंच रोने लगे। वहीं सूचना मिलते ही रघुनाथपुर थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है। वहीं मृतक के स्वजनों ने बताया कि रसूल मियां शुक्रवार की शाम शौच करने के लिए बाहर गए हुए थे। जब वे देर रात तक घर नहीं लौटे तो स्वजनों को चिंता सताने लगी। स्वजन उनकी खोजबीन शुरू कर दिए लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शनिवार को उनका शव ग्रामीणों ने तालाब में उपलाता हुआ देख इसकी सूचना दी। उनकी मौत संभवत: तालाब में पैर फिसलने के कारण डूबने से हुई होगी। इस घटना के बाद मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह समेत अन्य ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…