भगवानपुर हाट: बीज वितरण नहीं होने पर किसानों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में शनिवार को गेहूं व अन्य फसलों के बीज के लिए काफी संख्या में किसान पहुंचे हुए थे। जब बीज वितरण नहीं हुआ तो किसान नाराज होकर हो हंगामा करना शुरू कर दिए। बताया जाता है कि किसान राज्य योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना व एनएफएसएम के तहत गेहूं, मसूर, चना, मटर, सरसों, तीसी के बीजों के लिए कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार से अनुशंसित पत्र लेकर बीज का उठाव करने आए थे, लेकिन बीज बिक्री के सर्वर के काम नहीं करने से बीज का वितरण नहीं हो सका।

बीज के लिए कतार में किसानों का धैर्य जवाब देने लगा तो वे हंगामा करने लगे। कुछ किसान बकझक भी करने लगे। कृषि समन्वयक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि किसान सर्वर के ठीक होने के इंतजार में घंटों इंतजार खड़े रहे, लेकिन सर्वर ठीक नहीं होने के कारण बीज वितरण नहीं हो पाया। किसान शंकर पांडेय, राजेश कुमार, धनंजय कुमार सिंह, त्रिभुवन पांडेय, ममता देवी, रिंकू देवी, अमित कुमार पांडेय, नीपू कुमार, विनय कुमार सिंह आदि किसानों ने बताया कि वे लोग सुबह से हीं बीज के लिए आए थे, लेकिन उनलोगों को बीज नहीं मिल पाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026