आंदर: चकरी नहर में मिले युवक के शव की हुई पहचान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव स्थित नहर के किनारे झाड़ी में रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद की थी। शव की पहचान कर ली गई है। मृतक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देई निवासी बाबूचंद यादव का पुत्र पंकज कुमार यादव बताया जाता है।बताते चलें कि थाना क्षेत्र के चकरी गांव के समीप रविवार को नहर किनारे झाड़ी से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव बरामद की थी तथा शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। युवक के शव मिलने की खबर प्रसारित होते हुए मृतक के स्वजन सदर अस्पताल पहुंच शव की पहचान किए और इसकी सूचना आंदर थाना पहुंच थानाध्यक्ष को दी।

इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को मृतक के स्वजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मृतक के स्वजनों ने बताया कि पंकज कुमार यादव 23 दिसंबर को पटना दोस्त के घर जाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल पाया। मृतक तीन भाई एवं एक बहन है। वह भाई में दूसरा है। उसकी मौत के बाद बड़ा भाई पप्पू यादव, पवन यादव,बहन अनीता देवी एवं मां कुंती देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026