गुठनी: कचरा प्रबंधन इकाई बनने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के चीताखाल पंचायत के कोढ़वलिया गांव में नहर के किनारे छठ घाट के समीप कचरा प्रबंधन इकाई (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार हंगामा व प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बीडीओ, मुखिया और सीओ के माध्यम से यहां अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट) का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के समीप पीपल के नीचे चबूतरा है, जिसपर नवयुवक सुबह व्यायाम करते हैं। साथ ही बुजुर्ग लोग योगा करने के लिए आकर बैठते हैं। यहां कई लोगों के श्राद्ध कर्मकांड समेत अन्य कार्यक्रम होता है। कचरा प्रबंधन इकाई बनने से स्थान कम हो जाएगा तथा गंदगी जमा होगी।

ग्रामीणों ने सीओ को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि जो अपशिष्ट केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है उससे ग्रामीणों को कई तरह का नुकसान है। साथ ही इससे उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। वे कई बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने मुखिया व पदाधिकारियों पर जानबूझकर राजनीति करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही मुखिया नवमी लाल पासवान वहां पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। आक्रोश व्यक्त करने वालों में विनीतनाथ तिवारी, राजन मिश्रा, युगल किशोर नाथ तिवारी, अंकुश नाथ तिवारी, राहुल तिवारी, राहुल सिंह, रिंकू मिश्रा, हैप्पी तिवारी, आदित्य ओझा, ओमप्रकाश सिंह, सुमित सिंह, संदीप नाथ तिवारी समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024