आंदर: संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के भरौली गांव में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान भरौली भुआल राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि भुआल राय सोमवार की देर शाम पकलविया गांव से काम कर घर लौटे और भोजन करने के बाद सो गए। उनकी कुछ देर के बाद तबीयत बिगड़ने लगी और मंह से पानी निकलने लगा। यह देख स्वजन इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। लोग उनकी मौत के कारणों पर चर्चा करने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार वैभव, पीटीसी योगेंद्र पासवान समेत आदि ने घटना की जांच में जुट गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वजनों द्वारा आवेदन मिलने आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि मृतक की पत्नी का निधन 10 वर्ष हो गया था। उन्हें कोई संतान नहीं है। वे चार भाइयों में सबसे बड़े थे। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026