भगवानपुर हाट: सड़क जाम करने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में 18 नामजद व करीब दो सौ अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र कौड़ियां लिलही टोला में रोहित की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा एनएच 227 ए जाम कर प्रदर्शन करने एवं पुलिस के साथ बकझक व हमला करने के आरोप में थानाध्यक्ष के बयान पर थाना में प्राथमिकी की गई है। इसमें 18 लोगों को नामजद एवं करीब दो सौ अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कौड़ियां टोले लिलही निवासी मुन्नी लाल महतो के पुत्र रोहित कुमार की पड़ोसियों से हुई पिटाई से मौत के बाद कुछ शरारती तत्वों ने साेमवार को कौड़ियां में एनएच 227 ए जाम कर आवागमन बाधित कर दिया था।

जाम हटाने गई पुलिस पर सड़क जाम कर रही भीड़ ने हमला बोल दिया जिससे एसआइ रवि कुमार एवं एएसआइ शैलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमला में अन्य कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में कमलेश कुमार, दीपक कुमार, जलेश्वर महतो, रामेश्वर साह, रवि कुमार, लवकुश कुमार तथा माला देवी सहित 18 लोगो को नामजद तथा करीब 200 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें महिला-पुरुष भी शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024