परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के जीरादेई-सिवान मुख्य सड़क पर सहसरांव गांव के समीप सड़क पर नाला का गंदा पानी बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जल जमाव के कारण सड़क टूटने से कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर करीब चार-पांच जगह एक-दो फीट गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में तो इस सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है।
यह सड़क बरसात के पानी में डूब जाता है। पता ही नहीं चलता है कि सड़क कहां है। साथ ही नाला का निर्माण नहीं होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। इस कारण सड़क कीचड़ होने से भी लाेगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण कुंज बिहारी सिंह, राधेश्याम प्रसाद, मनोज सिंह, बृज बिहारी शर्मा, रणजीत सिंह, सोनू सिंह, विकास कुमार, राहुल कुमार आदि ने प्रशासन से इस सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…