✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
डीएम मुकल कुमार गुप्ता ने रविवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सकों व कर्मियों के बीच अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।डीएम ने सबसे पहले मेडिसन कार्नर सह पर्ची काउंटर का जायजा लिया।जहां प्रतिनियुक्त कर्मियों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी अवलोकन किया।
डीएम ने इमरजेंसी वार्ड, पुरुष वार्ड व महिला वार्ड में पहुंचकर मरीजों से पूछताछ भी की।साथ ही सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट के बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ को देखते हुए दो अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने की बातें कही।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…