परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के आंदर-तियर मुख्य मार्ग पर जयजोर गांव के समीप मंगलवार की सुबह बाइक से धक्का लगने से जयजोर निवासी वृद्ध नथुनी तिवारी की मौत हो गई थी। इस दौरान ग्रामीणों ने बाइक सवार दो युवकों को पकड़ पुलिस को साैंप दिया था। इस मामले में मृतक के पुत्र शत्रुघ्नमणि तिवारी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर बाइक सवार थाना के पिपरा निवासी विशाल सिंह एवं मसुदहा निवासी अमन कुमार राम के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी के बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि जयजोर निवासी नथुनी तिवारी मंगलवार की सुबह गांव के ही छठ घाट पर जा रहे थे तभी तेज गति से आ रही बाइक से धक्का लगने से उनकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बाइक सवार उक्त दोनों युवकों को पकड़ पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था जिसे पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दोनों को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं गिरफ्तार दोनों युवक को जेल भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…