हुसैनगंज: हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दस लाख की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार स्थित मां दुर्गा सीमेंट स्टोर एवं हार्डवेयर की दुकान में मंगलवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लगने से 32 हजार रुपये नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में अग्निशमन दस्ता व ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। इस मामले में पीड़ित दुकानदार गोपालपुर निवासी मंगल प्रसाद ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि गोपालपुर निवासी मंगल प्रसाद की गोपालपुर बाजार में सीमेंट स्टोर व हार्डवेयर की दुकान है। उनकी दुकान के बगल में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। वे मंगलवार की देर शाम अपनी दुकान पर बैठे थे तभी अचानक शार्ट सर्किट से हाइटेंशन का तार उनकी दुकान पर गिर पड़ा तथा दुकान में आग लग गई।

इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। वे किसी तरह दुकान से बाहर भागे। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रही तब तक दुकान में रखे 32 हजार रुपये समेत करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकानदार मंगल प्रसाद ने थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने से सात लाख का सीमेंट, राड, एलईडी, लैपटाप, काउंटर एवं 32 हजार नकद रुपये जल गए। सब मिलाकर करीब 10 लाख पांच हजार रुपये की क्षति हुई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026